मुंगावली: मुंगावली में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, कई इलाके प्रभावित होंगे
प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुंगावली में रविवार को बिजली कटौती रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्टेशन रोड और चंदेरी रोड फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।