🔳जिले के 51 जन शिक्षा केंद्रों में हुआ शैक्षिक संवाद
🔳टीएलएम प्रदर्शनी के जरिए बच्चों को गतिविधियों से सिखाने पर जोर, 1500 शिक्षकों ने लिया हिस्सा
🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले के सभी 51 जन शिक्षा केंद्रों में शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। अक्टूबर माह का विषय ‘शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग से सीखना’ रहा। इसमें प्राथमिक शालाओं की कक्षा 3 से 5 तक के लगभग 1500 शिक्षकों ने सहभागिता की।
शैक्षिक संवाद का प्रमुख आकर्षण टीएलएम प्रदर्शनी रही। इसका उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखाना तथा ‘करके सीखने’ (लर्निंग बाय डूइंग) की अवधारणा को बढ़ावा देना है। टीएलएम के उपयोग से बच्चों को विभिन्न विषयों और अवधारणाओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, सीखने में कठिनाई महसूस करने वाले बच्चों को उपयुक्त गतिविधियों के माध्यम से अगले दक्षता स्तर तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), कटनी की फैकल्टी ने वेंकट वार्ड जन शिक्षा केंद्र में आयोजित संवाद का अवलोकन किया। साथ ही निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति और शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग को लेकर शिक्षकों से गहन संवाद किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी