Public App Logo
Profile Picture

Jansampark Katni

@projskatni
1759Followers
0Following
🔹 सड़क किनारे लगी कलेक्टर की ‘पाठशाला’
बच्चों ने सुनाई 'एबीसीडी -पहाड़ा',मिले इनाम।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
@DrMohanYadav51 
Uday Pratap Singh 
schooledump 
@jbpcommissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔹27 जुलाई से जिले की स्कूलों में आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर।

🔹विद्यार्थियों व नागरिकों के आधार अपडेट होंगे, ई-केवाईसी से वंचितों को मिलेगा लाभ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
@DrMohanYadav51
Uday Pratap Singh 
schooledump 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uidai nis:value=UIDAI nis:enabled=true nis:link/>
@jbpcommissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
बिना लाइसेंस बीज के विक्रय करने पर रीठी में विक्रेता के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
@DrMohanYadav51 
Uday Pratap Singh 
Agriculture Department, MP 
@Aidalsinghkbjp 
@jbpcommissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
कटनी_स्टोन को राष्ट्रीय ब्रांड बनाने की तैयारी,अब उत्पाद बनेंगे जिले की पहचान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
@DrMohanYadav51
Uday Pratap Singh
Department of Mineral Resources, MP 
@jbpcommissioner
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
जिले में अब तक 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 47.8 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड
कटनी (23 जुलाई) - जिले में 1 जून से 23 जुलाई तक कुल 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्‍य अवधि के दौरान जिले में 613.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 772.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
 जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 648.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
 अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 323.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 431.3 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 158.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 195.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 239.1 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 298.8 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 648.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 264.3 मिल�
बिना लाइसेंस बीज के विक्रय करने पर रीठी में विक्रेता के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
कटनी (23 जुलाई) – किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध बीज व्‍यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा रीठी क्षेत्र में छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस धान बीज का भंडारण और बिक्री करने वाले ‘पाण्डेय कृषि केंद्र’ के संचालक के विरूद्ध गुरूवार को रीठी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता
 कृषि विभाग के बीज निरीक्षक मुकेश लोधी ने 8 जुलाई 2026 को ग्राम मुहास स्थित पाण्‍डेय कृषि केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के धान बीजों का भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 7 क्विंटल धान बीज जब्त किए, जिनमें सुपर गंगा काव�
27 जुलाई से जिले की स्कूलों में आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर
विद्यार्थियों व नागरिकों के आधार अपडेट होंगे, ई-केवाईसी से वंचितों को मिलेगा लाभ
कटनी (23 जुलाई) – जिले के विभिन्न विकासखंडों में चिन्हित विद्यालयों में 27 जुलाई से विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन शिविरों में यू-डायस पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के साथ-साथ आम नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
          शिविरों में विशेष रूप से उन हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक न होने के कारण विभिन्न योजनाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित है। ऐसे आवेदक अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिये संबंधित रोजगार सहायकों, सचिवों और पटवारियों की जिम्‍मेदारी तय की गई है।
सुबह 10 बजे से संचालित होंगे शिविर
          निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शिविर प्रारंभ होंगे। आधार केंद्र संचालकों को शासकीय मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित होकर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविरों में लाने तथा संबंधित कार्यालय प्रमुखों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रचार-प्रसार के निर्देश
          कलेक्टर श्री तिवारी ने स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
यहां लगेंगे शिविर
          विकासखण्ड कटनी अंतर्गत सेंट पॉल स्‍कूल में यह शिविर 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, सेंट पॉल झिंझरी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, जेपीवी डीएवी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, डायमंड माधव नगर में 3 अगस्त से 6 अगस्त तक, किड्स केयर हा. से. स्कूस में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, नोबेल हार्ट पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ,ऐ‍डेड स्कूल हा. से. तिलक राष्ट्रीय में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक शिविर आयोजित होंगे।
          इसी प्रकार बहोरीबंद विकासखण्डा में एचएसएस कुनवा में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, विलियम हेनरी मेमोरियल
आधुनिक कृषि को बढावा देने अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 28 जुलाई तक किसान भाईयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कटनी (23 जुलाई)- जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 28 जुलाई 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
          सहायक कृषि यंत्री कृति पाण्डेय ने बताया कि विभाग द्वारा पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप), पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड टाइप) तथा रिजर पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। आवेदन के लिए पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) हेतु 15 हजार रूपये, पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड टाइप) के लिए 10 हजार रूपये तथा रिजर के लिए 5 हजार रूपये की डिमांड ड्रॉफ्ट (डी.डी.) सहायक कृषि यंत्री, कटनी के नाम से बनवाना होगा।
 
आवश्यक दस्तावेज
          आवेदन के साथ खसरा/बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा एससी/एसटी वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।
समय रहते करें आवेदन
          कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल जिसकी लिंक Farmar.mpdage,org पर ऑनलाइन आवेदन कर शासन की योजना का लाभ उठाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
@DrMohanYadav51 
Agriculture Department, MP 
@Aidalsinghkbjp 
@jbpcommissioner 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳शिक्षा की अलख जगाने खेतों तक पहुंचे गुरुजी

🔳16 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर धान रोप रहे विद्यार्थियों से मिले शिक्षक, अभिभावकों को समझाया—“आज खेत नहीं, स्कूल ज्यादा जरूरी”

🔳कटनी - शिक्षा केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक सच्चा शिक्षक वहां तक पहुंचता है, जहां उसका विद्यार्थी होता है। रीठी विकासखंड के आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षकों ने इसी सोच को साकार करते हुए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को नई पहचान दी है।

          नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम थी। यह केवल आंकड़ों का विषय नहीं था, बल्कि शिक्षकों की चिंता का कारण भी बन गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नामांकन बढ़ाने संबंधी निर्देशों के पालन में शिक्षकों ने बच्चों का इंतजार करने के बजाय स्वयं उनकी तलाश शुरू की। जब वे गांव पहुंचे तो अधिकांश घर सूने मिले। जानकारी मिली कि परिवार के सदस्य खेतों में धान रोपाई के लिए गए हैं और बच्चे भी उनके साथ काम में लगे हुए हैं।

          इस जानकारी के बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन तिवारी एवं अतिथि शिक्षकों ने बिना समय गंवाए लगभग 16 किलोमीटर का कठिन सफर तय किया। कच्चे रास्तों और खेतों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन विद्यार्थियों से मुलाकात की, जिनके हाथों में इस समय किताबों की जगह धान के पौधे थे।

          शिक्षकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद करते हुए समझाया कि खेती भले ही परिवार की आजीविका का आधार है, लेकिन शिक्षा बच्चों के पूरे जीवन की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएंगे, तो वे भविष्य में अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदलने में सक्षम बनेंगे।

          शिक्षकों की इस संवेदनशील पहल और समर्पण से प्रभावित अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे अब बच्चों को खेतों में साथ नहीं ले जाएंगे और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे।

          यह पहल जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के उस संकल्प को भी मजबूती देती है, जिसके तहत “हर बच्चा स्कूल में, हर बच्चे तक शिक्षा” के लक्ष्य के साथ जिलेभर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक केवल नामांकन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे और उसकी पढ़ाई बाधित न हो।

          रीठी के नैंगवा विद्यालय की यह पहल स्पष्ट करती है कि जब शिक्षक अपने दायित्व को नौकरी नहीं, बल्कि मिशन मान लेते हैं, तब शिक्षा बच्चों का इंतजार नहीं करती, बल्कि स्वयं खेतों, पगडंडियों और दूरस्थ बस्तियों तक पहुंच जाती है। यही समर्पण शिक्षा को जन-आंदोलन का रूप देता है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳सांदीपनि विद्यालय झिंझरी के विद्यार्थियों को दिया गया जैविक खेती का प्रशिक्षण

🔳कटनी  - शिक्षा के साथ स्वरोजगार स्थापित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि विषय का अध्ययन कर रहे सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झिंझरी के विद्यार्थियों को जैविक कृषि विशेषज्ञ राम सुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

          प्राचार्य अजय शंकर पांडे के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को जैविक खेती से जुड़ी जानकारियां दी गई। विद्यार्थियों को बताया गा कि         जैविक खेती के लिए पशुपालन आवश्यक है। देसी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के जैविक खेती में उपयोग के विषय में बताया गया।

          प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि देश में हरित क्रांति लागू होने के बाद कृषकों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग करने से न केवल भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। बल्कि, भूमि में पोषक  तत्व एवं जीवाणु कम हो रहे हैं। छात्रों को बताया गया कि देसी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु तथा गोमूत्र में 33 प्रकार के तत्व पाए जाते हैं।

          प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कम लागत तकनीकी, जीरो बजट फार्मिंग, प्राकृतिक खेती की भी तकनीकी जानकारी दी गई। जैविक खाद एवं कीटनाशकों को बनाने तथा फसलों में उपयोग के विषय में भी बतलाया गया। प्र

शिक्षण संपन्न कराने में शिक्षक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं व्यवसायिक शिक्षक श्री कुशवाहा ने सहयोग किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳ई.व्‍ही.एम. एवं व्‍हीव्‍हीपैट के जिला स्‍तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण 31 जुलाई को

🔳कटनी  – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ई.व्‍ही.एम. एवं व्‍हीव्‍हीपैट के जिला स्‍तरीय वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण (बंद कर वेयरहाउस) 31 जुलाई को सायं  5 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया जायेगा।

          संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्‍द्र कुमार पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह (ग्रामीण) एवं एडवोकेट श्री अमित शुक्‍ला (शहर) और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री डी सी राम को निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 25 जुलाई को कटनी से मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन

🔳कटनी - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कटनी जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा कराने के लिए 25 जुलाई को कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी रवाना होगी। इस यात्रा के लिए जिले के 196 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है।

          जिला प्रशासन ने चयनित तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे 25 जुलाई को निर्धारित समय पर अपने स्वयं के साधनों से कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचें, ताकि समय पर उनकी उपस्थिति दर्ज कर यात्रा की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा सकें और विशेष ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना हो सके।

          निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीर्थयात्री 25 जुलाई को कटनी मुड़वारा से शाम 6 बजे ट्रेन नंबर 08813 से रवाना होकर मथुरा-वृंदावन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और 28 जुलाई कों सुबह 8:15 बजे ट्रेन नंबर 08814 से वापस कटनी मुड़वारा लौटेंगे।

          मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳आधुनिक कृषि को बढावा देने अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 28 जुलाई तक किसान भाईयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

🔳कटनी - जिले के किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 28 जुलाई 2026 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

*इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान*

          सहायक कृषि यंत्री कृति पाण्डेय ने बताया कि विभाग द्वारा पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप), पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड टाइप) तथा रिजर पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। आवेदन के लिए पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (राइडिंग टाइप) हेतु 15 हजार रूपये, पैडी राइस ट्रांसप्लांटर (वॉक बिहाइंड टाइप) के लिए 10 हजार रूपये तथा रिजर के लिए 5 हजार रूपये की डिमांड ड्रॉफ्ट (डी.डी.) सहायक कृषि यंत्री, कटनी के नाम से बनवाना होगा।

 *आवश्यक दस्तावेज*

          आवेदन के साथ खसरा/बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा एससी/एसटी वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।

*समय रहते करें आवेदन*

          कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल जिसकी लिंक Farmar.mpdage,org पर ऑनलाइन आवेदन कर शासन की योजना का लाभ उठाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳जिले में अब तक 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

🔳पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 47.8 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

🔳कटनी  - जिले में 1 जून से 23 जुलाई तक कुल 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्‍य अवधि के दौरान जिले में 613.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 772.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

          जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 648.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

          अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 323.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 431.3 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 158.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 195.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 239.1 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 298.8 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 648.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 264.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳27 जुलाई से जिले की स्कूलों में आयोजित होंगे विशेष आधार शिविर

🔳विद्यार्थियों व नागरिकों के आधार अपडेट होंगे, ई-केवाईसी से वंचितों को मिलेगा लाभ

🔳कटनी  – जिले के विभिन्न विकासखंडों में चिन्हित विद्यालयों में 27 जुलाई से विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इन शिविरों में यू-डायस पोर्टल पर लंबित विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के साथ-साथ आम नागरिकों के आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

          शिविरों में विशेष रूप से उन हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक न होने के कारण विभिन्न योजनाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित है। ऐसे आवेदक अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिये संबंधित रोजगार सहायकों, सचिवों और पटवारियों की जिम्‍मेदारी तय की गई है।

*सुबह 10 बजे से संचालित होंगे शिविर*

          निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शिविर प्रारंभ होंगे। आधार केंद्र संचालकों को शासकीय मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित होकर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविरों में लाने तथा संबंधित कार्यालय प्रमुखों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

*प्रचार-प्रसार के निर्देश*

          कलेक्टर श्री तिवारी ने स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

*यहां लगेंगे शिविर*

          विकासखण्ड कटनी अंतर्गत सेंट पॉल स्‍कूल में यह शिविर 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, सेंट पॉल झिंझरी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, जेपीवी डीएवी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, डायमंड माधव नगर में 3 अगस्त से 6 अगस्त तक, किड्स केयर हा. से. स्कूस में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, नोबेल हार्ट पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 7 अगस्त से 11 अगस्त तक ,ऐ‍डेड स्कूल हा. से. तिलक राष्ट्रीय में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, डीएवी एसीसी पब्लिक स्कूल में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक, सेक्रेड हार्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक शिविर आयोजित होंगे।

          इसी प्रकार बहोरीबंद विकासखण्डा में एचएसएस कुनवा में 27 जुलाई से 1 अगस्त तक, विलियम हेनरी मेमोरियल स्लीमनाबाद में 27 जुलाई से 4 अगस्त तक, एचएसएस बाकल में 27 जुलाई से 3 अगस्त तक, एचएसएस एक्सलेंस महावीर में 3 अगस्त से 8 अगस्ते तक, आदर्श विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम स्कू‍ल में 5 अगस्त से 11 अगस्त तक, ग्रेस मिशन स्कूल में 12 अगस्त से 20 अगस्त तक, जेपीजी कान्वेंट स्‍कूल में 10 अगस्त से 17 अगस्त  तक, ग्यान मंगलम पब्लिक स्कूल में 4 अगस्त से 11 अगस्त तक, एचएस दिहुंता में 18 अगस्त से 22 अगस्त तक, एचएसएस सिहुंडी में 24 अगस्त से 31 अगस्त तक शिविर आयोजित होंगे।       

          जबकि विजयराघवगढ विकासखण्ड के अंतर्गत एचएसएस एक्सलेंस में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, श्री द्वारिका प्रसाद इंग्लिश मीडियम स्कूल में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, एचएसएस सिंगौडी में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, एचएसएस कांति में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक, एचएसएस गैरतलाई में 5 अगस्त से 7 अगस्त तक, लक्ष्मी  कान्वेंट पब्लिक देवराकला में 5 अगस्त से 7 अगस्त तक, डीएवी सेंटेनेरी पब्लिक कुटेश्वर में 8 अगस्त से 11 अगस्त तक, डीएवी पब्लिक कैमोर में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक, एचएसएस एसीसी कैमोर में 17 अगस्त से 18 अगस्त तक, एचएस सरस्वती शिशु मंदिर कांति में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक शिविर आयोजित होगें।

          वहीं ढीमरखेडा विकासखण्ड के अंतर्गत सरस्‍वती उमरियापान में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक, एचएसएस एक्सएलेंस उमरियापान में 28 जुलाई से 30 जुलाई तक, एचएसएस पद्मा पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक, महर्षि विद्या मंदिर बनहारी में 27 जुलाई से 29 जुलाई तक, एचएसएस उमरियापान में 7 अगस्त से 8 अगस्त  तक, संत कबीर शिशु मंदिर में 30 जुलाई से 31 जुलाई तक, प्रवेट एचएस ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 4 अगस्त से 5 अगस्त तक, पीएम श्री जीएसएस गोपालपुर में 10 अगस्त से 11 अगस्त तक और पुष्कर पब्लिक स्कूल में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक शिविर आयोजित होगें।

          इसी प्रकार में बड़वारा विकासखण्‍ड में एचएसएस बड़वारा में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक, सरस्वती बरही में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक, एचएसएस बरही में 1 अगस्त  से 6 अगस्त तक, एचएसएस बरही में 7 अगस्त से 11 अगस्त तक, सीएम राईज जीएचएसएस करेला में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक, किड् वे एकेडमी में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक, इंडियन पब्लिक स्कूल बरही में 31 जुलाई से 3 अगस्त तक, शारदा बडवारा में 3 अगस्त  से 5 अगस्त तक, एचएसएस गणेशपुर में 1 अगस्त से 4 अगस्त तक, एचएसएस पीपरियाकला में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक शिविर आयोजित होगें।

इसके अलावा विकासखंड रीठी के अंतर्गत एचएसएस गुरजीकालन में 27 जुलाई से 29 जुलाई तक, एचएसएस देवगांव में 27 जुलाई से 29 जुलाई तक, एचएसएस बिलहरी में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक, एचएसएस एक्सलेंस रीठी में 30 जुलाई से 31 जुलाई तक, एचएसएस घुघरा में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक, सरस्वती ज्ञान मंदिर में 3 अगस्त से 4 अगस्त तक, एचएसएस हथखुडी में 4 अगस्त से 5 अगस्त तक, एचएसएस मॉडल रीठी में 5 अगस्त से 6 अगस्त तक, एचएसएस निटर्रा में 6 अगस्त से 7 अगस्त तक और एचएसएस खिरवाटोला में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक शिविर आयोजित होगें।

          जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार पंजीयन एवं अद्यतन का कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार ही किया जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
जब सड़क किनारे लगी कलेक्टर की ‘पाठशाला’

खदान निरीक्षणकर लौटते समय बच्चों के बीच रुके कलेक्टर

बच्चों से एबीसीडी व पहाड़ा सुनकर बढ़ाया हौसला, दिया पेन-कॉपी का उपहार

नन्हे शिवराज का स्कूल में नाम लिखवाने कलेक्टर नें किया प्रेरित

कटनी (22 जुलाई) -  प्रशासनिक दायित्वों के बीच भी बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी स्‍लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम निमास स्थित मार्बल खदान का निरीक्षण कर बुधवार को वापस लौटते समय छोटे कछारगांव में स्‍कूल की छुटटी के बाद घर जाते दिखे छात्रों के पास कलेक्‍टर ने अपने वाहन रूकवाया और छात्र-छात्राओं से पढाई लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। कुछ ही देर में यह मुलाकात स्‍कूलीं छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गई और आसपास मौजूद ग्रामीण भी इस दृश्य को देखकर प्रभावित हुए।

निमास और कछार के विद्यार्थियों से की चर्चा

संवाद के दौरान ब�
🔳बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अर्चना गुप्ता ने की बाल हित योजनाओं की समीक्षा

🔳छात्रावास, आंगनवाड़ी, शिशुगृह एवं बालिकागृह का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

🔳कटनी  - मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नव निर्वाचित सदस्य अर्चना गुप्ता ने सोमवार को कटनी प्रवास के दौरान बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, आदिम जाति कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारियों की समीक्षा एवं समन्वय बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*बाल हित में किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी*

          बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अब्दुल गफ्फार ने जिले में बच्चों के हित में संचालित योजनाओं, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। आयोग सदस्य ने विभिन्न विभागों के समन्वय से बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया।

*छात्रावासों का किया निरीक्षण*

          अर्चना गुप्ता ने बरगवां स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवासीय व्यवस्थाओं को लेकर अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, पहाड़ी का निरीक्षण किया और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बालिकाओं को शिक्षा एवं करियर निर्माण के संबंध में प्रेरित किया।

*आंगनवाड़ी एवं बाल देखरेख संस्थाओं का भी किया अवलोकन*

आयोग सदस्य ने स्टेशन मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए।इसके पश्चात उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शिशुगृह एवं बालिकागृह का निरीक्षण किया। यहां बच्चों की देखरेख, शिक्षा, सुविधाओं एवं उनके भविष्य की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बालिकागृह में बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳बड़वारा रोजगार शिविर में 85 युवाओं का हुआ चयन

🔳136 युवाओं ने कराया पंजीयन, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद विभिन्न पदों पर मिला रोजगार का अवसर

🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला रोजगार कार्यालय, कटनी के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में बड़वारा विकासखंड में सोमवार को एसआईएस लिमिटेड, सिंगरौली द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, जीटीओ एवं सीटीआई  सहित विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु रोजगार शिविर आयोजित किया गया।

*136 युवाओं ने कराया पंजीयन, 85 का हुआ चयन*

          जिला रोजगार अधिकारी सुषमा विश्वकर्मा नें बताया कि रोजगार शिविर में कुल 136 युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमे लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया के उपरांत 85 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में रोजगार मिलने से उत्साह का माहौल देखा गया।

*एनआरएलएम टीम का रहा महत्वपूर्ण सहयोग*

          रोजगार शिविर प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं तक रोजगार के अवसर पहुंचाने में सफलता मिली।

*युवाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील*

          जिला रोजगार अधिकारी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे रोजगार शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन रोजगार शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी के निर्देश

🔳गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को दिए समय-सीमा में जांच एवं प्रतिवेदन भेजने के निर्देश

🔳कटनी - निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस एवं नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों के त्वरित निराकरण तथा चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

          सचिव गृह श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु ने बताया कि प्राइवेट सुरक्षा अभिकरण (विनियमन) अधिनियम, 2005 के अंतर्गत नए लाइसेंस के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित 60 दिवस की समय-सीमा में तथा लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदनों का निराकरण 30 दिवस की समय-सीमा में किया जाना है। इसी प्रकार, जांच उपरांत प्रतिवेदन 15 दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश हैं।

          उन्होंने बताया कि निजी सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक विलंब को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गृह विभाग द्वारा की गई समीक्षा में कुछ जिलों में जांच प्रतिवेदन लंबे समय से लंबित पाए गए थे। इस पर संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा भविष्य में समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

*जांच प्रक्रिया को बनाया जाएगा अधिक व्यवस्थित*

निजी सुरक्षा एजेंसियों के आवेदकों के चरित्र एवं कार्यालय सत्यापन की प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित किया गया है। संबंधित एजेंसी के कार्यालय का भौतिक सत्यापन कराए जाने तथा आवेदक के चरित्र संबंधी सत्यापन की जांच CCTNS एवं ICJS के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

          श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु ने यह भी बताया कि जांच प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब को रोकने के लिए आवेदक को केवल आवश्यक होने पर ही उपस्थित होने के लिए बुलाया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए।

          गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निजी सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित जांच प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳जिले में अब तक 254.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

🔳पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 58 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

🔳कटनी  - जिले में 1 जून से 20 जुलाई तक कुल 254.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्‍य अवधि के दौरान जिले में 606.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 770.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

          जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 478.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

          अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 254.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 353.1 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 148.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 168.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 198.7 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 259.2 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 478.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 173.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन

🔳कटनी  - राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ सचिव समिति का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास/जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री अशोक बर्णवाल के अलावा भार-साधक सचिव सामान्य प्रशासन, वित्त और विधि एवं विधायी सदस्य होंगे।

आदेश अनुसार विषय से संबंधित भारसाधक सचिव समिति में सदस्य एवं प्रस्तुतकर्ता होंगे। विधायी प्रस्तावों के परीक्षण के लिए भारसाधक सचिव, संसदीय कार्य विभाग, अतिरिक्त रूप से समिति के सदस्य होंगे। नीतिगत मामले एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यकता होने पर एक या अधिक भारसाधक सचिव, विशेष रूप से आमंत्रित किये जा सकेंगे। समिति के कार्यक्षेत्र में विस्तार अनुसार विधायी प्रस्तावों का परीक्षण, नीतिगत मामले तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय जो मुख्यमंत्री अथवा मुख्य सचिव द्वारा निर्देशित किए गये हो प्रस्तुत किये जा सकेंगे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को, राजीनामा योग्य प्रकरणों का होगा त्वरित निराकरण

🔳कटनी  – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार जिले में शनिवार, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सरल निराकरण किया जाएगा।

          नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकतम प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

          जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन जारी, विद्यार्थी 31 जुलाई कर सकेंगे आवेदन

🔳कटनी – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

          सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

          सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳वर्षाकाल में बढ़ा जल और मच्छर जनित रोगों का खतरा

🔳सावधानी ही बचाव: साफ-सफाई, शुद्ध पानी और मच्छर नियंत्रण पर विशेष जोर

🔳कटनी  – वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरी बचाव उपाय अपनाने की सलाह दी है। लगातार नमी, अनुकूल तापमान और जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छरों तथा बैक्टीरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका रहती है।

*जलभराव से बढ़ता है मच्छरों का प्रकोप*

          स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्षाकाल में जलभराव के चलते मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। घरों के आसपास रखे पुराने टायर, गमले, कूलर, फ्रिज की ट्रे, पशुओं के नाद और अन्य स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के लार्वा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है।

*दूषित पानी और भोजन से फैलती हैं बीमारियां*

          इसके अलावा दूषित पानी और भोजन के सेवन से टाइफाइड, पीलिया, डायरिया, पेचिस और हैजा जैसी बीमारियां भी तेजी से फैलती हैं। बच्चों में उल्टी-दस्त की समस्या अधिक गंभीर हो सकती है, वहीं मानसून के दौरान आई-फ्लू (कंजक्टिवाइटिस) के मामले भी बढ़ जाते हैं।

*साफ-सफाई और सावधानी बेहद जरूरी*

          स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य बदलें। जहां पानी निकालना संभव न हो, वहां मिट्टी का तेल या जला हुआ ऑयल डालकर मच्छरों के लार्वा को नष्ट करें।

*खान-पान और स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान*

          इसके साथ ही पीने के लिए हमेशा शुद्ध एवं उबला हुआ पानी उपयोग करें, भोजन को ढककर रखें और सड़ी-गली वस्तुओं के सेवन से बचें। हरी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही उपयोग करें तथा खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना अनिवार्य करें। खुले में शौच के बजाय शौचालय का उपयोग करें।

*मच्छरों और आई-फ्लू से बचाव के उपाय*

          मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाएं। आई-फ्लू से बचने के लिए आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं, साफ पानी से चेहरा धोएं और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं अलग रखें।

*लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच*

          स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ठंड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना डेंगू और मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और जांच कराकर पूरा उपचार लें। दस्त की स्थिति में ओआरएस घोल और जिंक का सेवन करना लाभकारी होता है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर सावधानी और उचित उपचार ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=drmohanyadav51 nis:value=DrMohanYadav51 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=udaypratapmp nis:value=udaypratapmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jbpcommissioner nis:value=jbpcommissioner nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=katni nis:value=katni nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कटनी nis:value=कटनी nis:enabled=true nis:link/>
🔳डीएपी की जगह एसएसपी व यूरिया से किसानों को होगा दोहरा लाभ

🔳कम होंगी खेती की लागत, फसलों कों मिलेगा संतुलित पोषण

🔳कटनी – किसानों की बढ़ती खेती लागत को कम करने और फसलों को संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने एक प्रभावी और किफायती विकल्प सुझाया है। उपसंचालक कृषि श्री खेलावन डेहरिया ने बताया कि डीएपी उर्वरक के स्थान पर 3 बोरी एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट) और 20 किलोग्राम यूरिया का उपयोग कर किसान आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ-साथ उर्वरक खर्च में उल्लेखनीय बचत कर सकते हैं।

*फसलों को मिलेगा संतुलित और अतिरिक्त पोषण*

          उपसंचालक कृषि श्री डेहरिया ने बताया कि डीएपी में मुख्यतः 18 प्रतिशत नाइट्रोजन एवं 46 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है, जबकि एसएसपी के उपयोग से फसलों को फॉस्फोरस के साथ सल्फर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व भी मिलते हैं। ये तत्व जड़ों के बेहतर विकास, पौधों की मजबूती, दानों की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।

*लागत में कमी से किसानों को राहत*

          उन्होंने बताया कि वर्तमान में 1 बोरी डीएपी की कीमत लगभग 1350 रुपये है। इसके मुकाबले 3 बोरी एसएसपी और 20 किलोग्राम यूरिया के उपयोग से किसानों को करीब 800 रुपये तक की बचत हो सकती है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

*उपयोग का सही तरीका*

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 20 किलोग्राम यूरिया को बुवाई से लगभग 10 मिनट पहले खेत में समान रूप से छिड़कें, जबकि एसएसपी का उपयोग बीज के साथ या बुवाई के समय करें। इससे फसल को समय पर आवश्यक पोषक तत्व मिलेंगे और बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा।