🔳सरदार पटेल की जयंती पर संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
🔳कटनी - भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में संगोष्ठी आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार वाजपेई की अनुशंसा पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
डॉ. माधुरी गर्ग ने सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक हैं। डॉ. सरदार दिवाकर ने कहा कि देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की दूरदर्शिता और राजनीतिक कौशल की ऐतिहासिक भूमिका रही। वहीं, प्रो. जी.एम. मुस्तफा ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत राष्ट्र की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह ने सरदार पटेल को आधुनिक अखंड भारत का शिल्पी बताया। अंत में प्रो. प्रतिमा त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. सूचि सिंह, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी, सुश्री अंकिता गोस्वामी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सुशील मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी द्विवेदी, श्री अमित चौधरी सहित महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं खेल गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विद्यार्थियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी