तेंदूखेड़ा: नरगुवां में जर्जर प्राथमिक स्कूल भवन, नौनिहाल खतरे के बीच पढ़ने को मजबूर
तेंदूखेड़ा। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के नरगुवां माल में कक्षा 1 से 5वीं तक संचालित प्राथमिक शाला का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में पहुंच गया है। भवन की स्थिति को लेकर विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन की दीवारें और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है।