पटना ग्रामीण: पटना में बिहार में अपराध पर तेजस्वी का तंज: कहा, अचेत सीएम को क्या कहें, सम्राट और विजय बन चुके हैं अपराधी
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सोमवार की दोपहर 3 बजे पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, इसलिए उन्हें कुछ कहना बेमानी है। तेजस्वी ने कहा कि अब तो अपराध सम्राट बन चुके हैं और विजय हो चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को क्लीन चिट देते भाजपा पर हमला बोला..