पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वन महोत्सव पर सीएम आवास परिसर में पौधारोपण कर अभियान का किया शुभारंभ
बिहार में 14 जुलाई से वन महोत्सव के अवसर पर राज्यव्यापी पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई है । इसी क्रम में सोमवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अभियान की शुरुआत अपने सरकारी आवास अणे मार्ग स्थित सीएम आवास परिसर में पौधारोपण कर की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।