पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष सुमन का बयान- लोजपा और हम पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं, एनडीए में सब एकजुट
सोमवार की दोपहर एक बजे बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने लोजपा (R) और हम पार्टी के बीच मतभेद की अटकलों को खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में किसी तरह का मनमुटाव नहीं है। सुमन ने कहा, "विचारों और विचारधारा में कुछ अंतर स्वाभाविक है, लेकिन हम सभी एनडीए के मजबूत सहयोगी हैं। हमारा साझा लक्ष्य है नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है।