पटना ग्रामीण: CM आवास के बाहर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पीएम आवास और नौकरी नहीं मिलने से पुलिस गाड़ी के नीचे लेटा
सोमवार की सुबह 11 बजे पटना में CM आवास के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक PM आवास और नौकरी नहीं मिलने से नाराज होकर पुलिस गाड़ी के नीचे लेट गया और मुख्यमंत्री से मिलने की जिद्द करता रहा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और युवक को हटाया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से सरकारी नौकरी और आवास की मांग कर रहा था ।