पटना ग्रामीण: तेजस्वी के 'सूत्र' बयान पर मंत्री संतोष सुमन बोले- हम ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करते
राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘सूत्र’ वाले बयान पर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, “यह सब बेकार की बातें हैं। इस तरह की भाषा का प्रयोग हम नहीं कर सकते हैं। हम ऐसी चीज़ों का जवाब देना भी उचित नहीं समझते।” उन्होंने कहा कि जनता विकास और नीति की राजनीति चाहती है न कि बयानबाज़ी और शब्दों के खेल।