पटना ग्रामीण: पटना: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का पलटवार, कहा- अपराधियों को उनकी भाषा में ही मिलेगा जवाब
बिहार में बढ़ते अपराध पर सोमवार की दोपहर 12 बजे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार हर आपराधिक घटना पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अपराधी जिस भाषा को समझते हैं,उसी भाषा में कार्रवाई हो रही है। विजय सिन्हा ने इशारों में विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अराजकता फैलाने वाले लोग सत्ता में भी लोग आ जाते हैं।