मोरनी: प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की निर्मम हत्या हरियाणा में जंगल राज का साक्षात प्रमाण, मोरनी में कांग्रेस नेता सुरेश भोला
पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की निर्मम हत्या कर दी गई। यह बेहद दुखद एवं अफसोजनक है, नफे सिंह राठी का चले जाना, पारिवारिक एवं भारी राजनीतिक क्षति है। यह सरकार की लचर कानून व्यवस्था और जंगल राज का साक्षात प्रमाण है। कांग्रेस के पंचकूला से नेता सुरेश कुमार भोला ने मोरनी में प्रेस से चर्चा के दौरान सोमवार को ये शब्द कहे।