मोरनी: मोरनी के बीडीपीओ कार्यालय में टीबी प्रोग्राम के तहत टीबी से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, टीबी का टीकाकरण अभियान भी शुरू
पीएचसी डॉक्टर सागर जोशी तथा टीबी प्रोग्राम इंचार्ज कालका डॉक्टर सुनील दहिया की अध्यक्षता में ब्लॉक मोरनी के बीडीपीओ कार्यालय में टीबी प्रोग्राम के तहत टीबी से संबंधित जानकारी आज प्रदान की गई। इस अवसर पर टीबी के लक्षण, ट्रीटमेंट, बचाव और टीबी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को सभी उपस्थित लोगों को बताया गया।