मोरनी: समलाशन माता समलोठा के प्रांगण में नौ दिन से चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा में हजारों श्रद्धालु पहुंचे
समलाशन माता समलोठा के प्रांगण में नौ दिन से चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् देवी भागवत कथा में आज हरियाणा पंजाब और हिमाचल से लगभग पांच हजार की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। शतचंडी पाठ समलोठा माता के दरबार में हर पांच वर्षों के बाद सभी इलाका वासियों के सहयोग से समस्त मानव कल्याण के लिए करवाया जाता है जिसके पीछे एक घटना का का जिक्र किया जाता है ।