मोरनी: भोज जब्याल पंचायत में सरपंच ने ग्राम सभा की बैठक का किया आयोजन, पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सोशल ऑडिट
मोरनी खंड की भोज जब्याल पंचायत में शुक्रवार को पंचायत सदस्यों के साथ सरपंच काजल शर्मा ने ग्राम सभा आयोजित की। सभा में एमजीएन आरईजीएस के तहत वर्ष 2022–23 के दौरान करवाए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। ऑडिट करने के लिए ग्राम पंचायत में पहुंची सोशल ऑडिटर पूनम और बीआरपी संतोष शर्मा ने पंचायत में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी।