मोरनी: प्यारेवाला गांव के नजदीक गन्ने के खेत और झोपड़ी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची
प्यारेवाला गांव के नजदीक गन्ने के खेत और झोपड़ी में आग लगने का मामला रविवार को सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगी। आग आगे बढ़ते हुए गन्ने के खेत में पहुंची और वहां से खेत के नजदीक बनी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया। जिसमें खाने का सामान, 12000 रुपय नगद और कपड़े शामिल थे।