मोरनी: अमृत सरोवर मिशन योजना के तहत मोरनी की भोज जब्याल पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शेरला ताल से हुआ शुरू
अमृत सरोवर मिशन' योजना के तहत मोरनी की भोज जब्याल पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शेरला ताल से शुरू कर दिया गया है। पंचायत एवं विकास विभाग के प्रयासों से तालाब की पहले मिट्टी निकाली गई और अब इसके चारों ओर सौर ऊर्जा चलित लाइटें लगाई गई। मोरनी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने बुधवार को ये जानकारी दी।