जींद: सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक पोस्ट डालने पर एडीजीपी ने एसपी को दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
Jind, Jind | Feb 16, 2024 सोशल मीडिया पर झूठी व भ्रामक पोस्ट डालने पर एडीजीपी ने एसपी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जींद पुलिस पीआरओ अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों के आंदोलन के चलते अगर कोई इस तरह की भ्रामक पोस्ट डालता है तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।