जींद: भारत बंद के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी ने नागरिक अस्पताल में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Jind, Jind | Feb 16, 2024 नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी ने भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को धरना दिया।उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के पदों में कटौती कर रही है, निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, लंबे समय से कर्मचारियों की ओपीएस की मांग को पूरा नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।