जींद: वीटा प्लांट की तरफ दूध की बकाया पेमेंट की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को गेट पर लगाया ताला
Jind, Jind | Feb 16, 2024 वीटा प्लांट की तरफ दूध की बकाया पेमेंट की मांग को लेकर उपभोक्ताओं ने गेट पर ताला लगाकर धरना दिया। गेट का ताला नहीं खुलने से किसी भी वाहन को प्लांट के अंदर व बाहर नहीं जाने दिया गया। इसके कारण वीरवार रात को 45 हजार लीटर दूध की सप्लाई जिले समेत आसपास के शहरों में नहीं हो सकी। इस कारण शुक्रवार सुबह दुकानों पर दूध की मांग को लेकर आमजन को किल्लत हुई।