जीनापुर में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, मतदान केंद्रों पर पहुंचकर कर रहे मतदान
सवाई माधोपुर। जीनापुर गांव में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला एवं पुरुष मतदाता कतारों में लगकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभा रहे हैं।