पोड़ैयाहाट: सावन की पहली सोमवारी पर सिंहेश्वर नाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
सावन की पहली सोमवारी पर शिवनगर के सिंहेश्वर नाथ धाम में जुटने वाली श्रद्धालुओं के अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मंदिर के प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मुलाकात की और बेहतर व्यवस्था पर चर्चा की।श्री पंडित ने भीड़ के मद्दे नजर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।