Public App Logo
कौडियाला-तीनधारा के बीच करीब दो घंटे बंद रहा मार्ग, एक घंटे बाद पहुंची जेसीबी कौडियाला और तीनधारा के बीच मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के करीब एक घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची, जिसके बाद मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। करीब सवा सात बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग खुलने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। - Pauri News