🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | पौड़ी
#पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत चिल्ला मार्ग पर बीन नदी में मैक्स वाहन पलटने की सूचना से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उफनती नदी में चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने तेज बहाव और अंधेरे के बीच साहस दिखाते हुए वाहन के पास पहुंचकर दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एक व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरा वाहन के अंदर फंसा हुआ था, जिसे SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
SDRF की तत्परता और साहस से दोनों व्यक्तियों का सफल रेस्क्यू।
#BreakingNews #Pauri #Yamkeshwar #SDRF #RescueOperation #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Aug 18, 2026