बखरी: अकहा में लोन दिलाने के नाम पर एक दर्जन महिलाओं से धोखाधड़ी, पुलिस कर रही जाँच
बखरी थाना क्षेत्र के अकहा के वार्ड नंबर 16 में एक दर्जन महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर रितंभरा फाइनेंस कंपनी के एजेंट के द्वारा धोखाधड़ी की गई है। धोखाधड़ी की शिकायत पीडिता श्यामा कुमारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर 5 लोगों के नामजद किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।