बखरी: बखरी थाना के चकहमीद में बकाया रुपए मांगने पर मारपीट, दो व्यक्ति घायल, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
बखरी के जख्मी में बकाया रुपया मांगने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही मो दानिश सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ मारपीट करने एवं रुपया मांगने पर लोहे की राॅड से पीटकर जख्मी का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। पुलिस से उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।