बखरी: बखरी के रामपुर में लोन देने के नाम पर महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़
बखरी थाना के रामपुर में फाइनेंस कंपनी के कथित दफ्तर पर आक्रोशित महिलाओं ने तोड़फोड़ और प्रदर्शन किया है। इस सिलसिले में पीड़ित ने बताया कि लोन देने के नाम पर सभी महिलाओं से 2000 से ₹5000 तक लिया गया। शनिवार से आजकल करते हुए मंगलवार को लोन देने की बात थी। लेकिन यह लोग दफ्तर बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस विभिन्न पहलू की जांच कर रही है।