बखरी: बखरी के चकहमीद में भेड़-बकरियों को पीपीआर रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू, 11 मार्च तक चलेगा अभियान
बखरी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भेड़ बकरियों को पीपीआर रोग से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान चकहमीद नगर परिषद बखरी सहित अन्य स्थान पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी पीयूष कुमार के नेतृत्व में टीका कर्मियों के द्वारा बकरियों को टीके लगाए गए।