बखरी: धनचक्की में शहीद पिंटू सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, SDO और सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर शामिल हुए
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के धनचक्की में शहीद पिंटू सिंह की छठी पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी। उनके पैतृक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ मोकामा सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह सिटी संतोष कुमार डीएसपी कुंदन कुमार आदि ने स्मृति चक्र चढ़ाकर उन्हें सलामी दी। लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।