इटाढ़ी: बक्सर कलेक्ट्रेट में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मानदेय, पेंशन व सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग
Itarhi, Buxar | Jul 13, 2026 बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के आह्वान पर बक्सर जिले की आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर भवन के समीप से निकला जुलूस गगनभेदी नारों के साथ जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांगपत्र सौंपा।