दिगौड़ा कस्बा के अंबेडकर मुहल्ले के पास शनिवार की दोपहर को सड़क किनारे बैठी दो वृद्ध महिलाओं को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में दोनों वृद्ध महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में दोनों वृद्ध महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज उपचार के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।