आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार के त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 16 अप्रैल को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित होगी। यह जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजस्थान संपर्क डीओआईटी केंद्र, चित्तौड़गढ़ में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी।