बीरपुर: प्रखंड के विद्यालयों में चापाकलों के पानी की आर्सेनिक जांच, दूषित को लाल रंग से चिन्हित करने की मांग
वीरपुर प्रखंड के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में लगे चापाकलों के पानी की आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे सामाजिक कार्यकर्ता ऋषभ कुमार के नेतृत्व में युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर को आवेदन सौंपा।