पूसा: बंगरा थाने के पास सड़क पार करने के दौरान बुलेट की टक्कर से एक बाइक सवार हुआ जख्मी
बिशनपुर बथुआ गांव के रहने वाले लाल बाबू सिंह बाइक से सरसौना जा रहे थे। बंगरा थाने के पास सड़क पार करने के दौरान एक बुलेट सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर में लाल बाबू सिंह जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बुलेट सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।