पूसा: मोरसन्ड पंचायत में भाकपा माले के द्वारा प्रखंड कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पिछले कार्यों की समीक्षा एवं सदस्यता को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही इसको लेकर रणनीति बनाई गई।