पूसा: भट्टी चौक से पुलिस ने 14 लीटर देसी दारू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
शराब को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और सजग है। कल्याणपुर थाने की पुलिस में तीरा जटमलपुर गांव के रहने वाले एक युवक को 14 लीटर देसी दारू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।