पूसा: जलवायु परिवर्तन के कृषि पर प्रभाव को कम करने में पूसा विश्वविद्यालय दे रहा अहम योगदान
पुसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर पी एस पांडे के समुचित निर्देशन व मार्गदर्शन में जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना संचालित की जा रही है। 14 कृषि विज्ञान केंद्रों पर जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के द्वारा किसानों के खेत में नवीनतम तकनीक एवं उन्नतशील बीज लगाकर अनुसंधान किया जा रहा है।