पूसा: बिरौली पुल के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में बरामद कर वाहन मालिक को सौंपा
चकमहेसी थाने की पुलिस ने बिरौली पुल के पास एक मोटरसाइकिल को लावारिस हालत में एक महीने पहले बरामद किया था। रविवार के दिन समाहरणालय परिसर में मोटरसाइकिल धारकों को सौंप दिया गया है। सोनमार गांव के रहने वाले नीतीश कुमार झा ने बताया कि एक महीना पहले उनकी गाड़ी खो गई थी।