पूसा: मोहम्मदपुर देवपार गांव में जमीनी मामले को लेकर चार भाइयों के साथ मारपीट कर ₹500000 छीना थाने में दिया गया आवेदन
मोहम्मद खुर्शीद अहमद ने बताया कि उनके बड़े भाई ₹500000 बैंक में जमा करने जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके जमीन का नापी कराया जा रहा है। वे और उनके तीन भाई जमीन पर पहुंचे। जहां पड़ोसी ने चारों भाइयों को मारपीट कर जख्मी कर बाइक के डिक्कीमें रखे 5 लाख रुपया निकल लिया। तीन भाइयों का निजी स्तर पर चल रहा है इलाज। एक का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।