Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

नवादा: सराय बेलदारी गांव में एक युवक के साथ बेवजह की गई मारपीट, युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

Nawada, Nawada | Jul 31, 2025
गुरुवार रात 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सराय बेलदारी गांव में एक युवक के साथ वेवजह मारपीट की गई है।जिसे नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मनीष कुमार के साथ बेवजह मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न।

आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, नवादा श्री सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया।

परेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड दलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जानकारी दी कि आज का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। सभी प्लाटून के सदस्य उच्च मनोबल एवं अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हैं। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न। आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत आज हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र, नवादा श्री सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में कुल 09 प्लाटून ने अनुशासित तरीके से हिस्सा लिया। परेड का निरीक्षण जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड दलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतर एवं प्रभावशाली प्रस्तुति देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) ने जानकारी दी कि आज का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। सभी प्लाटून के सदस्य उच्च मनोबल एवं अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार हैं। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 14, 2026

उप विकास आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित परिसंपत्तियों का किया स्थल निरीक्षण।

आज दिनांक 13.08.2026 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों यथा गोबरधन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का स्थल निरीक्षण तथा संबंधित लाभुकों के साथ बैठक प्रखंड पकरीबरावाँ के ग्राम पंचायत एरूरी में उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा किया गया।

गोबरधन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र इकाई के स्थल निरीक्षण के क्रम में इसकी क्रियाशीलता की जानकारी ली गई तथा संबंधित एजेंसी को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, संबंधित लाभुकों को प्रतिदिन गोबर उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। इस कार्य की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं एजेंसी को दी गई। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी अर्थात जैविक खाद को किसानों के खेतों में उपयोग हेतु संबंधित लाभुकों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

संबंधित प्रखंड के प्रखंड समन्वयक को इस कार्य को अपने देखरेख में करवाने एवं नोडल पदाधिकारी नामित करने हेतु निर्देशित किया गया। एजेंसी को शेष घरों में बचे गैस कनेक्शन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) को सामुदायिक स्तर पर निर्मित संरचनाओं के संचालन एवं रख-रखाव हेतु स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया गया।

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) के स्थल निरीक्षण के क्रम में प्रखंड समन्वयक से उपयोगिता शुल्क संग्रहण एवं प्रतिदिन कचरा उठाव से संबंधित जानकारी ली गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम संगठन विधाता जीविका ग्राम संगठन का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों (SHG) की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्राम संगठन की महिलाओं से संवाद कर स्वयं सहायता समूहों के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीडीसी को समूह निर्माण की प्रक्रिया, बैंक लिंकेज तथा आईसीएफ के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने समूह के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक, डीपीएम जीविका,प्रखंड विकास पदाधिकारी,पकरीबरावां  एवं डीसी एलएसबीए सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

उप विकास आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्मित परिसंपत्तियों का किया स्थल निरीक्षण। आज दिनांक 13.08.2026 को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों यथा गोबरधन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) का स्थल निरीक्षण तथा संबंधित लाभुकों के साथ बैठक प्रखंड पकरीबरावाँ के ग्राम पंचायत एरूरी में उप विकास आयुक्त, नवादा श्रीमती नीलिमा साहू द्वारा किया गया। गोबरधन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र इकाई के स्थल निरीक्षण के क्रम में इसकी क्रियाशीलता की जानकारी ली गई तथा संबंधित एजेंसी को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, संबंधित लाभुकों को प्रतिदिन गोबर उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। इस कार्य की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं एजेंसी को दी गई। बायोगैस से निकलने वाली स्लरी अर्थात जैविक खाद को किसानों के खेतों में उपयोग हेतु संबंधित लाभुकों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। संबंधित प्रखंड के प्रखंड समन्वयक को इस कार्य को अपने देखरेख में करवाने एवं नोडल पदाधिकारी नामित करने हेतु निर्देशित किया गया। एजेंसी को शेष घरों में बचे गैस कनेक्शन का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) को सामुदायिक स्तर पर निर्मित संरचनाओं के संचालन एवं रख-रखाव हेतु स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया गया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) के स्थल निरीक्षण के क्रम में प्रखंड समन्वयक से उपयोगिता शुल्क संग्रहण एवं प्रतिदिन कचरा उठाव से संबंधित जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम संगठन विधाता जीविका ग्राम संगठन का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों (SHG) की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उन्होंने ग्राम संगठन की महिलाओं से संवाद कर स्वयं सहायता समूहों के संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीडीसी को समूह निर्माण की प्रक्रिया, बैंक लिंकेज तथा आईसीएफ के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने समूह के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक, डीपीएम जीविका,प्रखंड विकास पदाधिकारी,पकरीबरावां एवं डीसी एलएसबीए सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 14, 2026

डीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

आज दिनांक 13.08.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, भूमि मापी, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, राजस्व महाअभियान, अतिक्रमण, सहयोग पोर्टल तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में 120 दिनों से अधिक समय से लंबित एवं पुराने आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा एवं भूमि मापी के लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने  को कहा।

बैठक में निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के लिए RTPS के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किए जाएं। साथ ही राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र, नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, सहयोग पोर्टल पर दर्ज राजस्व संबंधी मामलों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवेदकों को उचित फोरम से संपर्क करने हेतु समुचित मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया गया।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने लॉगिन पर लंबित मामलों को शीघ्र अग्रसारित करते हुए नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी अपर समाहर्त्ता, नवादा, भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

डीएम ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। आज दिनांक 13.08.2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिमार्जन प्लस, दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा, भूमि मापी, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता, राजस्व महाअभियान, अतिक्रमण, सहयोग पोर्टल तथा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में 120 दिनों से अधिक समय से लंबित एवं पुराने आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही दाखिल-खारिज, अभियान बसेरा एवं भूमि मापी के लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों के लिए RTPS के माध्यम से आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किए जाएं। साथ ही राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रखंडवार स्थिति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र, नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, सहयोग पोर्टल पर दर्ज राजस्व संबंधी मामलों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवेदकों को उचित फोरम से संपर्क करने हेतु समुचित मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया गया। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने लॉगिन पर लंबित मामलों को शीघ्र अग्रसारित करते हुए नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-प्रभारी अपर समाहर्त्ता, नवादा, भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, हल्का कर्मचारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 14, 2026

नवादा: सराय बेलदारी गांव में एक युवक के साथ बेवजह की गई मारपीट, युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया - Nawada News