नारदीगंज थाना क्षेत्र के विक्कू गांव निवासी कुमारी पुट्टी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पुत्र की सुरक्षा का गुहार लगाया।
नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक नवादा को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है । पूरा मामला हम आपको बता दे की नारदीगंज थाना क्षेत्र के विक्कू गांव में बेखौफ अपराधियों का तांडव से एक महिला काफी डरी और सहमी हुई है । विक्कू निवासी विकास कुमार की पत्नी कुमारी पुट्टी ने नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान को दिए गए आवेदन में अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि रंगदारी मांगने घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करने वाली दबंगो पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बीते 24 अगस्त को पंडपा गांव निवासी अरविंद सिंह का पुत्र आयुष कुमार अपने 10 अन्य सहयोगियों के साथ हथियार बंद होकर उसके घर पहुंचा ।आरोपियों ने घर में घुसते ही पीड़िता के पुत्र प्रशांत की खोजबीन शुरू कर दी ।महिला ने जब इस गुंडागर्दी और रंगदारी का विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए और गुस्से में गाली ग़लोज करने लगे। पीड़ित महिला का आरोप है कि आयुष कुमार और उसके साथियों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने की धमकी दी। वही इस घटना के बाद चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए । पीड़ित महिला ने एसपी से आयुष कुमार ब उसके 10 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 26, 2026