पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने बुडको के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई ज़रूरी निर्देश
Purnea East, Purnia | Sep 8, 2026
पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर बुडको के परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता के साथ समीक्षा की।इस दौरान मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत सड़क एवं नाला निर्माण,स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम और अमृत योजना के अंतर्गत शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली