सोलन : चायल में स्वास्थ्य विभाग की पहल, टीबी जांच के लिए आशा कार्यकर्ताओं को मिले विशेष बैग
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य खंड सायरी के चायल में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को स्पुटम (बलगम) कलेक्शन के लिए विशेष वैक्यूम बैग वितरित किए। इन बैग की मदद से आशा कार्यकर्ता दूरदराज के गांवों से टीबी के संभावित मरीजों के बलगम के नमूने एकत्रित कर स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाएंगी। इससे नमूनों की गुणवत्ता बनाए रखने और टीबी की समय पर पहचान एवं जांच में मदद मिलेगी।
#TBMuktBharat #TBFreeIndia #SolanNews #Chayal #Sairi #HealthDepartment #HimachalNews #ASHAWorkers #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026