धर्मशाला : चार जिलों के केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, मुफ्त दवाइयों और कैशलेस इलाज की सुविधा
धर्मशाला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत वेलनेस सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर से कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिले के करीब एक लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि सेंटर में पंजीकृत लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
#Dharamshala #CGHS #SudhirSharma #KangraNews #ChambaNews #HimachalNews #HealthFacilities #JPNadda #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026