गगल में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार की मौत के बाद मचा बवाल, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
कांगड़ा जिले के गगल-मांझी पुल के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार संदीप कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपने बेटे और पति को खोने के गम में मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चीखें और आंसू हर किसी को भावुक कर रहे हैं।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस को आग लगाने की धमकी दी और बस में तोड़फोड़ कर दी। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत करवाया। वहीं, आक्रोशित लोगों के विरोध के चलते मंडी-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम हो गया। पुलिस ने यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्ट किया। पठानकोट से आने वाले वाहनों को सनौरा से बाया बद्दी-ढुगयारी की ओर भेजा गया।
एक सड़क हादसे ने जहां एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
#RoadAccident #KangraNews #HighwayJam #BreakingNews #HimachalPolice #HimachalNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026