पिपरा: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया मोड़, NH-139 के पास पलटी बाइक, युवक गंभीर घायल
Pipra, Palamu | Nov 3, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 स्थित कटैया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोडीयारपुर गांव निवासी नितिश सिंह (18 वर्ष), पिता गौतम सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।