लखीसराय: कवैया थाना पुलिस ने राजकुमार हत्याकांड में दो भाइयों को किया गिरफ्तार
कवैया थाना कांड संख्या 177/26 मामले में पुलिस ने पचना रोड किऊल बस्ती से दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है. बुधवार अपराह्न 2 बजे कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि मामले में लखीसराय पचना रोड किऊल बस्ती के रहने वाले संजय यादव के दो पुत्रों नीतीश कुमार एवं सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 4 मई 2026 की रात हुई हत्या मामले में 13 लोग नामजद हैं.