• भारतीय वायुसेना में करियर अवसरों की दी जानकारी
• सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुआ करियर काउंसलिंग सत्र
जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय वायुसेना के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सीहोर में भारतीय वायुसेना में करियर निर्माण से संबंधित करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भारतीय वायुसेना में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में 15 एएससी, श्यामला हिल्स, भोपाल से पधारे सार्जेंट राजेश कुमार एवं सार्जेंट टी.एन. राव ने छात्र-छात्राओं को भारतीय वायुसेना में उपलब्ध विभिन्न पदों एवं करियर अवसरों, भर्ती प्रक्रिया तथा विभिन्न प्रवेश मार्गों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए आवश्यक पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं करियर की संभावनाओं से अवगत कराया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल एवं वाईपी श्री विवेक यादव की सहभागिता रही। करियर काउंसलिंग सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में रोजगार एवं कैरियर निर्माण की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों की जानकारी का लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य के अनुरूप तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026