• तकनीकी शिक्षा और करियर संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी
• पीएम श्री स्वामी विवेकानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
पीएम श्री स्वामी विवेकानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंडी, सीहोर की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के आईटी, आईटीईएस तथा एआई विषय के विद्यार्थियों ने शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट शाखाओं सहित विभिन्न कंप्यूटर एवं तकनीकी प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, प्रयोगशाला सुविधाओं तथा उच्च शिक्षा के साथ भविष्य में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान प्रचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती स्मिता शर्मा, वरिष्ठ अतिथि व्याख्याता श्री विश्वास बगवैया एवं अन्य शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को सीएसई, आईटी, आईटीईएस एवं एआई से संबंधित विषयों, प्रयोगशाला गतिविधियों तथा करियर विकल्पों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से विभिन्न तकनीकी विषयों और करियर से जुड़े सवाल भी पूछे।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
4 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026