‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिहोरे जिलें में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता, विचारों और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य, विकास और प्रगति की अपनी कल्पनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और शब्दों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत के संकल्प और विश्वास को अभिव्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और उनके सपने ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
#आशीर्वाद_का_दीया #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
57 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026